Breaking Newsभारत

आजमगढ़ : महाराज जी के परिनिर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धांजलि सभा व भंडारे की व्यवस्था

महाराज जी के परिनिर्वाण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन, श्रद्धांजलि सभा व भंडारे की व्यवस्था

आजमगढ़। एम.एस.डी. पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर, बालपुर-खरैला में 7 व 8 अप्रैल 2026 को महाराज पंडित त्रिपुरारी मिश्रा के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जारी निमंत्रण पत्र के माध्यम से क्षेत्र के श्रद्धालुओं व सम्मानित नागरिकों को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।

आयोजकों के अनुसार, 7 अप्रैल (मंगलवार) को प्रातः 7:30 बजे रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ होगा। वहीं 8 अप्रैल (बुधवार) को प्रातः 8 बजे मानस पाठ का समापन किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे से शांति पाठ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 5 बजे से प्रसाद (भोजन) की भी व्यवस्था की गई है।

आयोजन समिति ने बताया कि पूर्व में 2 जनवरी को राजमाता सुमना देवी के परिनिर्वाण दिवस को “रक्तदान दिवस” के रूप में मनाया गया था, जबकि इस वर्ष 8 अप्रैल को महाराज जी के परिनिर्वाण दिवस को “शांति दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक संतोष कुमार मिश्रा (राजा साहब) ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें। इस मौके पर रविंद्र मिश्रा, प्रिंस मिश्रा , बादल मिश्रा, राकेश मिश्रा, गणेश मिश्रा,आदर्श मिश्रा, शुभम पांडे ,पत्रकार शिव प्रकाश पांडे , सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button