गाजीपुर : पुलिस ने दो वारण्टी को किया गिरफ्तार

गाजीपुर
पुलिस ने दो वारण्टी को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार को प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम हरिहरपुर में दबिश देकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में टीम ने काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी सीताराम (59 वर्ष) पुत्र हनुमान तथा बब्बन राम (42 वर्ष) पुत्र पुरुषोत्तम राम को उनके घर से दबोच लिया। दोनों अभियुक्त न्यायालय में पेश न होने के कारण वांछित चल रहे थे, जिनकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।



