Breaking Newsभारत

गाजीपुर : गोवंश के साथ शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर

गोवंश के साथ शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गोवंश के साथ गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान हुई इस गिरफ्तारी से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस की सक्रियता फिर चर्चा में आ गई। 4 अप्रैल को उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह मय पुलिस टीम पावर हाउस सेवराई वन पोखरा के पास सघन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालात में मिले अभियुक्त इरफान उर्फ सद्दाम पुत्र इम्तियाज को एक गोवंश के साथ मौके पर ही दबोच लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 046/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त थाना दिलदारनगर क्षेत्र के उसिया उत्तर मुहल्ला का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम की सतर्कता और मुस्तैदी अहम रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button