Breaking Newsभारतराजनीति

गाजीपुर : तानाशाही सरकार के खिलाफ आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और ईंट से ईंट बजाने का काम करूंगा: विधायक डॉ वीरेंद्र यादव

गाजीपुर

तानाशाही सरकार के खिलाफ आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और ईंट से ईंट बजाने का काम करूंगा: विधायक डॉ वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक एवं आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को सफल बनाने हेतु तैयारी बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव और जिला जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि आज वर्तमान में जो बीजेपी की सरकार चल रही है वह केवल झूठ पर टिकी हुई है। ऐसे झूठे सरकार के खिलाफ हम तन मन से हमेशा आप सभी के साथ खड़े रहे और हमेशा खड़े रहेंगे। और इस तानाशाही सरकार के खिलाफ आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करने का काम करूंगा। विधायक ने आगे कहा कि PDA समाज को एकजुट करके उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। हमें अपने PDA को मजबूत करने के लिए हर संभव कार्य करना होगा आगे विधायक ने कहा कि यह चुनाव करो या मरो का चुनाव है यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का चुनाव है हमें अपने नेता है और कार्यकर्ताओं पर इतना विश्वास और भरोसा है की वह PDA समाज को एकजुट करके 2027 में माननीय अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। विधायक ने अंत में कहा कि बाबा साहब का ही देन है की आज हम यहां बोल रहे हैं अगर बाबा साहब का संविधान नहीं होता तो आज की ये आता ताई सरकार हमें बोलने भी नहीं देती। ऐसे सरकार को हमें उखाड़ फेंकने की जरूरत है जो गरीब मजदूर और मजलूम को सताने और दबाने का काम कर रही है। विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने बैठक अंत में महान निषाद गुहा और और महर्षि कश्यप जी के जयंती के अवसर पर बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किए। विधायक ने बैठक के अंत में पूर्व में सेक्टर प्रभारी रहे स्वर्गीय सोती यादव नगवा एवं दीनानाथ सिंह यादव ड़फलपुर के आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त किए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि आज देश और प्रदेश में जो तानाशाह सरकार चल रही है हमें उसके खिलाफ धरातल पर उतरकर एक-एक घर एक-एक लोग से वार्तालाप करके 2024 के अपेक्षा और ज्यादा मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है तभी हम ऐसे तानाशाह के खिलाफ कामयाब हो पाएंगे हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांत पर चलकर उनके संविधान को बचाने की मुहिम को हर जन-जन और घर-घर चलाने की जरूरत है तभी हम 2027 में माननीय PDA जननायक अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बना पाएंगे। राजभर ने अन्त में कहा कि हम आपसे आशा और उम्मीद करते हैं कि आप सभी नेता कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर , परम श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव, और PDA जननायक माननीय अखिलेश यादव के सिद्धांत और समाजवाद को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जन जन तक इन लोगों के सिद्धांतों को पहुंचाने का काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, दारा यादव,शिव बदन राजभर ,अमित ठाकुर, सुरेन्द्र नाथ राय, यशवन्त कुशवाहा, गजानंद पाल, मनिंद्र पासवान, विभा पाल महिला सभा जिला अध्यक्ष, सुनीता यादव विधानसभा अध्यक्ष, मंजू देवी, तारा देवी, राजेश कश्यप, कामेश्वर चौहान, शिवमुनि राम ,सुनील यादव सोनू इत्यादि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button