Breaking Newsभारतराजनीति

रायबरेली : हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में फिर बही विकास की गंगा: पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प,!

रायबरेली – हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में फिर बही विकास की गंगा: पूर्व विधायक राकेश सिंह का बड़ा संकल्प,!

एस,के, कुशवाहा संवाददाता इन्डिया नाॐ 24रायबरेली!

हरचन्द पुर विधानसभा क्षेत्र मे 500 से अधिक सड़कों पर चल रहा काम, 40 सड़के और समर्पित !

क्या वर्तमान विधायक ०० कभी क्षेत्र का भ्रमण नही करोगे तो यही हाल !

कुशवाहा समाज वतर्मान विधायक से नाराज़ ,समय बतायगा!

हरचन्द पुर विधानसभा रायबरेली!

‎तीन साल इंतजार के बाद खुद संभाली कमान, SC-ST-OBC बस्तियों को कीचड़ मुक्त बनाने का लिया प्रण

‎क्रासर: जब तक हर चौखट तक पक्की सड़क नहीं, तब तक नहीं रुकेगा मेरा संकल्प



‎‎रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंह ने चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपने कार्यकाल में डामर सड़कों का जाल बिछाने वाले राकेश सिंह को क्षेत्र की जनता अभूतपूर्व विधायक तक कहने लगी है। वो इस लिये की उन्होंने हरचंदपुर में डामर सड़कों का जाल बांध दिया है।

‎तीन साल तक देखा, फिर खुद संभाली जिम्मेदारी

‎2022 में चुनाव हारने के बाद राकेश सिंह ने पहले मौजूदा विधायक को पूरे तीन साल का समय दिया। उन्होंने सोचा कि जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएगा।

लेकिन जब तीन वर्षों में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए, तो उन्होंने खुद ही विकास की बागडोर संभाल ली।

‎सावन 2025 में लिया बड़ा संकल्प

‎अगस्त 2025 (सावन माह) में राकेश सिंह ने एक बड़ा संकल्प लिया SC, ST और OBC बस्तियों की हर गली को कीचड़ मुक्त किया जाएगा l

हर घर तक पक्की सड़क पहुंचेगी इसके बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की मानो बाढ़ आ गई। 7 महीने में 500 से अधिक सड़कों पर काम, 200 से अधिक तैयार सत्र खत्म होने से पहले 40 सड़के और समर्पित यह आंकड़ा अपने आप में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है।

‎प्रमुख स्वीकृत सड़कें (लंबाई व लागत सहित)

‎रैली कल्यानपुर से टिकरा मार्ग (0.70 किमी) – ₹28.75 लाख
‎पैडेपुर सेवठी से राजमाऊ राजबहा (0.70 किमी) – ₹30.31 लाख
‎हरचंदपुर-अघौरा से सेवठी संपर्क मार्ग (0.68 किमी) – ₹28.26 लाख
‎जोवह सर्की भखवारा मार्ग से पहली बाजार रोड अंबेडकर मूर्ति तक(0.19 किमी) – ₹12.81 लाख
‎रामपुर-भखवारा छूटी कड़ी (0.85 किमी) – ₹55.25 लाख
‎दतोली से पूरेगजा सिंह (1.05 किमी) – ₹68.15 लाख
‎पूरे दुलारा से पूरे लसोडहाई (1.90 किमी) – ₹85.83 लाख
‎पूरे कोइली से कोरिहर (1.85 किमी) – ₹111.91 लाख
‎कोरिहर से पूरे आशाराम (1.35 किमी) – ₹60.60 लाख
‎जोहवा-सर्की से अघौरा मार्ग (2.05 किमी) – ₹90.51 लाख
‎हरचंदपुर-सिरसाघाट से बरगदहा (0.50 किमी) – ₹29.46 लाख ‎इसके अतिरिक्त कई संपर्क मार्ग और छूटी कड़ियों के नवनिर्माण कार्य भी स्वीकृत किए गए हैं।


‎इंसेट
गांव-गांव पहुंच रहा इंटरलॉकिंग और डामरीकरण ‎खीरों, हरचंदपुर और सतांव ब्लॉकों में ‎दर्जनों गांवों में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण मंदिरों, स्कूलों, अंबेडकर बाउंड्री वॉल व इंटरलॉकिंग और बस्तियों तक पक्के मार्ग नहर पुल, संपर्क मार्ग और गांव की गलियों तक पहुंच रहा काम

‎‎इंसेट
‎राज्य सड़क निधि से भी बड़े प्रोजेक्ट राज्य सड़क निधि योजना के तहत:झमकोरिया, मटियन का पुरवा, बथुवाखास, नाथूखेड़ा, गौनामऊ समेत कई मार्ग छूटी कड़ियों को जोड़ने का अभियान गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की बड़ी पहल

‎क्या बोले राकेश सिंह

‎पूर्व विधायक राकेश सिंह ने साफ कहा

मेरा संकल्प तब तक नहीं रुकेगा, जब तक SC, ST और OBC समाज के हर घर तक पक्की सड़क नहीं पहुंच जाती। मेरा सपना है कि हरचंदपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाऊं, और इसे मैं पूरा करके रहूंगा।

‎जनता में बढ़ी चर्चा

‎लगातार हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता में फिर उम्मीद जगी है। गांवों में लोग खुलकर कह रहे हैं कि

विकास की असली तस्वीर अब दिख रही है

‎चुनाव हारने के बाद भी जिस तरह राकेश सिंह ने विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता बनाया है, वह न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक बड़ा संदेश देता है। हरचंदपुर में सड़क निर्माण का यह अभियान आने वाले समय में क्षेत्र की तस्वीर बदल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button