Breaking Newsभारत

गाजीपुर : हमीद सेतू पर अनियंत्रित टेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक व खलासी की तलाश जारी

गाजीपुर

हमीद सेतू पर अनियंत्रित टेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक व खलासी की तलाश जारी

गाजीपुर। शनिवार की सुबह में तेज रफ्तार ट्रेलर बेकाबू होकर सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मारकर गंगा नदी पलट गई। ट्रेलर में सवार दो लोगों के नदी में बह जाने की आशंका है। ट्रेलर की टक्कर से पिकअप भी सड़क पर पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के घायल चालक और खलासी निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही नदी में डूबे ट्रेलर और उसमें सवार चालक व खलासी को गोताखोरों- नाव से ढूंढा जा रहा है। यह हादसा हमीद सेतु के पीलर संख्या 6 और 7 के बीच का है। ट्रेलर गाजीपुर से बिहार जा रहा था। जबकि पिकअप रेवतीपुर से सब्जी लेकर गाजीपुर मंडी जा रही थी। गाजीपुर से ईंट खाली करके आ रहा ट्रेलर चालक ओवर ब्रिज पर अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मारते हुए ओवर ब्रिज का रेलिंग तोड़कर गंगा नदी में पलट गई। ट्रेलर में सवार चालक और खलासी भी वाहन के साथ ही नदी में डूब गए। जबकि पिकअप सड़क पर ही ट्रेलर के टक्कर से पलट गई। पिकअप में लदे सब्जियां सड़क पर फैल गई। हादसे की आवाज सुनकर पहुंची स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिकअप के चालक और खलासी को निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस गंगा नदी में डूबे ट्रेलर और उसमें सवार चालक व खलासी को गोताखोरों-नाव के सहारे तलाश करवा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button