Breaking Newsभारतराजनीति

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में लिया हिस्सा

सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के किए दर्शन, स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में लिया हिस्सा

सीएम योगी बरेका में चल रहे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव के दर्शन किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी

विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गज मौजूद रहे। सीएम योगी बरेका में चल रहे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए काशी दौरे पर हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद सीएम काशी में शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि- विधान से पूजन किए।

काशी विश्वनाथ धाम में कॉरिडोर का भ्रमण करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button