Breaking Newsभारत

गाजीपुर : चेकिंग के दौरान आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

गाजीपुर

चेकिंग के दौरान आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत करण्डा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में थाना करण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

3 अप्रैल को बड़सरा चौकी इंचार्ज अरुण पाण्डेय मय पुलिस टीम चहरान चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 45/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 105 BNS से संबंधित अभियुक्त महेन्द्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी ग्राम बसन्तपट्टी थाना करण्डा जनपद गाजीपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी उक्त मुकदमे में वांछित था और गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सघन चेकिंग के चलते वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button