Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : 42 पेटी अवैध शराब संग स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

गाजीपुर

42 पेटी अवैध शराब संग स्कॉर्पियो जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

गाजीपुर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 42 पेटी ‘ब्ल्यू लाईम’ ब्रांड की देशी शराब पकड़ी, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दिनांक 25 मार्च को उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद अपनी टीम के साथ गगरन नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर सरहुला चट्टी से दिलदारनगर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को घेराबंदी कर रोका गया। पुलिस की भनक लगते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे में गायब हो गया।

तलाशी लेने पर वाहन (नं. UP80BR9345) से कुल 42 पेटी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45 पाउच (200 एमएल) के हिसाब से कुल 378 लीटर अवैध शराब मिली, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.41 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद पाउच पर ब्ल्यू लाईम (देशी शराब मसाला) अंकित पाया गया।
पुलिस ने मौके पर ही पूरी खेप और वाहन को कब्जे में लेकर थाना नगसर हाल्ट में मु0अ0सं0-11/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निरंकार प्रसाद मय पुलिस फोर्स, थाना नगसर हाल्ट शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button