गाजीपुर : एसपी ने मां कामाख्या धाम में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

गाजीपुर
एसपी ने मां कामाख्या धाम में सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

गाजीपुर। एसपी डॉ ईरज राजा ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर थाना गहमर क्षेत्र के मां कामाख्या धाम मंदिर का परिसर का निरीक्षण कर पूजा-अर्चना किया। इस दौरान एसपी ने मंदिर कमेटी के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर मंदिर और मेला परिसर का पूरा भ्रमण किया। उन्होंने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग और बैरिकेड्स को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए ताकि मेला और धार्मिक आयोजन सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, प्रभारी निरीक्षक गहमर प्रमोद कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन का यह कदम न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है बल्कि मेला आयोजन की व्यवस्था और अनुशासन को भी मजबूत बनाता है।



