कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक बने शिवेंद्र पाण्डेय, बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना प्राथमिकता

कॉपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक बने शिवेंद्र पाण्डेय, बोले- सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाना प्राथमिकता
तारामंडल इलाके के रहने वाले शिवेंद्र पाण्डेय, सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के पुत्र हैं। वे कॉपरेटिव बैंक में बतौर जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। मेहनत के बल पर वह जल्द ही सीनियर क्लर्क हो गए। उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, वे सहायक महाप्रबंधक भी कुछ वर्ष पूर्व बन गए।
रेलवे कॉपरेटिव बैंक के नए महाप्रबंधक शिवेंद्र पाण्डेय बने है। उन्होंने पदभार ग्रहण के उपरांत कहा कि बैंक को नई उचाईयों पर ले जाना प्राथमिकता है. ग्राहकों को सभी सुविधाओं और सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। तारामंडल इलाके के रहने वाले शिवेंद्र पाण्डेय, सहजनवा के पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय के पुत्र हैं।
वे कॉपरेटिव बैंक में बतौर जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती हुए थे। मेहनत के बल पर वह जल्द ही सीनियर क्लर्क हो गए। उपलब्धियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा, वे सहायक महाप्रबंधक भी कुछ वर्ष पूर्व बन गए।
रेलवे के संचालक मंडल की ओर से नियुक्ति के बाद मंगलवार को उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। ऑफिस से लेकर घर तक पहुंच कर लोग बधाइयां दे रहे हैं। बैंक प्रबंधन व कर्मचारियों के साथ महेंद्र पाण्डेय, राजन ठाकुर, भारतेन्दु यादव, आशुतोष नायक, विपिन राय, अमित शाही, विराज पाण्डेय आदि ऑफिस में बधाई दी।



