Breaking Newsभारतराजनीति

यूपी: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

यूपी: प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर ज्यादा खरीदारी न करें। वितरण व्यवस्था सुचारू है, जिससे उपभोक्ताओं को नियमित रूप से ईंधन मिल रहा है।

गैस और ईंधन की किल्लतों के बीच उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्पष्ट संदेश जारी किया है। कहा, प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य और पर्याप्त है। उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग और अफवाह से बचने की अपील की है, ताकि सप्लाई सिस्टम सुचारू बना रहे।

राज्य में कुल 4,143 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स सक्रिय हैं, जो लगभग 4.85 करोड़ उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। यह पूरी व्यवस्था 36 एलपीजी बॉटलिंग प्लांट्स के माध्यम से संचालित होती है, जहां से नियमित रूप से गैस की सप्लाई जारी है। सरकार का दावा है कि वितरण तंत्र पूरी तरह संतुलित है और किसी भी स्तर पर बाधा नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button