Breaking Newsभारत

गाजीपुर : जनप्रतिनिधियों के सुझाव से तय होगा विकास का रोडमैप: ओमप्रकाश सिंह

जनप्रतिनिधियों के सुझाव से तय होगा विकास का रोडमैप: ओमप्रकाश सिंह

गाजीपुर, 25 मार्च 2026।विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति की बैठक विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया।बैठक की शुरुआत में विधायकगण, ब्लाक प्रमुखों व अन्य जनप्रतिनिधियों का स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर समीक्षा बैठक प्रारंभ की।अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि यह बैठक जनपद के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और पहली बार इस स्तर पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को गंभीरता से लें और शासन स्तर पर होने वाले पत्राचार की जानकारी भी साझा करें।उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, सिंचाई, खाद वितरण जैसी मूलभूत सेवाओं पर विशेष ध्यान देने और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि बिजली बिल व चेकिंग के नाम पर किसी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।मनरेगा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 67 लाख मानव दिवस के सापेक्ष फरवरी तक 66 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। इस पर अध्यक्ष ने लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। मुख्यमंत्री आवास योजना में विधवा व दिव्यांगों को प्राथमिकता देने तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया।उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भेजने, सिंचाई, जल निगम, पशुपालन, मत्स्य, छात्रवृत्ति समेत विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, कृषि एवं पशुपालन योजनाओं सहित अनेक विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी प्रमुखता से उठाईं।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठी सभी समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराया जाएगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक मोहम्मदाबाद सुहेब उर्फ मन्नू अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, विभिन्न ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, डीसी मनरेगा विजय यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button