Breaking Newsभारतराजनीति
सीएम योगी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, बोले- आपने यूपी को गौरवांवित किया

सीएम योगी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया, बोले- आपने यूपी को गौरवांवित किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वहीं, खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।वहीं, उन्होंने खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले खिलाड़ियों को लक्ष्मण पुरस्कार और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया।उन्होंने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि आप सबने उत्तर प्रदेश को गौरवांवित किया है।



