Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : 3 गोवंश संग 2 तस्कर दबोचे, 2 पिकअप वाहन जब्त

गाजीपुर

3 गोवंश संग 2 तस्कर दबोचे, 2 पिकअप वाहन जब्त

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियाँ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 3 गोवंश के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 2 पिकअप वाहन भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 23 मार्च को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह टीम द्वारा हेतिमपुर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर बहादुरपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष कुमार (26 वर्ष) निवासी भगतुआ सरसौल, थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी तथा अमित यादव (22 वर्ष) निवासी बरवां, थाना करंडा जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 गोवंश (2 गाय, 1 बछड़ा) तथा 2 पिकअप वाहन बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना जमानियाँ में मु0अ0सं0 80/2026 के तहत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button