Breaking Newsभारत

लखनऊ फोन पर भाजपा विधायक को दी गालियां और जान से मारने की धमकी, नशे में था आरोपी

लखनऊ फोन पर भाजपा विधायक को दी गालियां और जान से मारने की धमकी, नशे में था आरोपी

मोहनलालगंज के भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के समय नशे में था।

मोहनलालगंज के भाजपा विधायक अमरेश रावत को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि नगराम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विधायक अमरेश रावत ने बताया कि 21 मार्च को वह दारुलशफा स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे कि दोपहर बाद करीब 2:21 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। उस समय फोन उनके सहयोगी उत्तम कुमार के पास था। कॉल रिसीव करते ही युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया और जातिसूचक शब्दों के साथ जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता भांपते हुए जब उन्होंने स्वयं फोन लेकर अपना परिचय देते हुए कॉल करने वाले से बात की फिर भी आरोपी नहीं रुका। अपशब्दों एवं जातिसूचक भाषा प्रयोग कर गालियां व धमकियां देता रहा। इसके बाद ड्राइवर अनिल रावत ने जब दूसरे नंबर से उसे कॉल बैक किया तो उसे भी गालियां और धमकियां दी गईं। विधायक अमरेश रावत द्वारा अपनी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता नगराम के असलमनगर निवासी बीजक प्रकाश को उक्त युवक का मोबाइल नंबर देकर काल करने वाले का पता लगाकर मामला जानने को कहा। आरोपी ने बीजक प्रकाश को भी गालियां देकर अपशब्द कहे जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग बीजक प्रकाश के पास है।

कॉल डिटेल खंगालने पर आरोपी की पहचान नगराम क्षेत्र के अंबवा मुर्तजापुर गांव निवासी लालबहादुर साहू के रूप में हुई। विधायक की ओर से सहयोगी उत्तम कुमार ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने मामला हजरतगंज का होने की वजह से वहां तहरीर देने की बात कही गई। हालांकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि आरोपी लालबहादुर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि वह घटना के समय नशे में था।

होली के समय गांव के श्रवण कुमार, रामबिलास, संतोष शिवा, आदर्श पवन ने पवन के घर में घुसकर मारपीट गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की बाबत नगराम थाने पर केस दर्ज कराया गया था। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लालबहादुर को आशंका हुई कि विधायक आरोपियों के मददगार है इस लिए पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही । नशे में शनिवार को उसने यह कदम उठाया।कानून-व्यवस्था पर उठे सवालजनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की अभद्रता ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि जब विधायक ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button