Breaking Newsभारतराजनीति

मायावती की अपील- चुनाव से पहले दिए जाने वाले लालच से बचे बहुजन समाज, नहीं तो ‘बुरे दिन’ बन जाएंगे पांच साल

मायावती की अपील- चुनाव से पहले दिए जाने वाले लालच से बचे बहुजन समाज, नहीं तो ‘बुरे दिन’ बन जाएंगे पांच साल

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से आए नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं, आगामी चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से आए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पूर्व बैठक में दिए गए उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपनी अस्मिता और सत्ता में आने के लिए एकजुट होना जरूरी है साथ ही चुनाव से पहले दिए जाने वाले प्रलोभनों से बचने की जरूरत है नहीं तो चुनाव बाद आने वाले दिन उनके लिए ‘बुरे दिन’ बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बसपा ने यूपी जैसे विशाल, महत्वपूर्ण व संवेदनशील राज्य में एक बार नहीं बल्कि अब तक चार बार सरकार चलाकर सर्वसमाज के जान, माल व मजहब के सुरक्षा की संवैधानिक गारंटी को कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके दिखाया है जो कि देश में किसी भी पार्टी की सरकार में देखने-सुनने को नहीं मिलता है।इसके पहले मायावती ने 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और साथ ही आगामी 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी बसपा के मिशनरी उद्देश्यों के साथ मनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button