Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, व्यक्तित्व विकास पर दिया गया जोर

पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ, व्यक्तित्व विकास पर दिया गया जोर

जखनियां/गाजीपुर। जनपद के पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा में दिनांक 18 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह द्वारा प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि राधे मोहन सिंह ने अपने सारगर्भित संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं को एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व को निखारने का आह्वान किया।स्वागत भाषण देते हुए प्रो. शिवानन्द पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनका स्वागत किया। वहीं प्रो. रमेश कुमार ने कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाने एवं व्यक्तित्व विकास का संकल्प लेने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत गौरी, ब्लॉक सैदपुर के पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह मंचासीन रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एनएसएस के उद्देश्यों के प्रति जागरूक रहते हुए समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विजय बहादुर यादव (सहायक प्राध्यापक, संस्कृत विभाग) द्वारा किया गया। एनएसएस शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं डॉ. शेषनाथ यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है।अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस प्रकार सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button