Breaking Newsभारत

जखनियां/गाजीपुर : एक साल से सड़क पर खड़ा ट्रेलर बन रहा हादसे का कारण, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया

एक साल से सड़क पर खड़ा ट्रेलर बन रहा हादसे का कारण, प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नहीं हटाया गया

जखनियां/गाजीपुर। तहसील जखनिया क्षेत्र के रायपुर-जाहि मार्ग पर ग्राम सभा जाहि में पिछले लगभग एक वर्ष से सड़क किनारे खड़ा एक ट्रेलर अब स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। व्यस्त मार्ग होने के बावजूद अब तक इस ट्रेलर को हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य आवागमन मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। आसपास कई शैक्षणिक संस्थान, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय होने के कारण इस रास्ते पर लगातार भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में सड़क पर लंबे समय से खड़ा यह ट्रेलर दुर्घटना को न्योता देता नजर आ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों में आक्रोश है कि प्रशासन मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो।इस मामले में जब उप जिलाधिकारी जखनिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र जारी कर दिया गया है और दो दिनों के भीतर ट्रेलर को हटाने का निर्देश दिया गया है।अब सवाल यह उठता है कि क्या वर्षों से सड़क पर खड़ा यह ट्रेलर सच में दो दिन के भीतर हटाया जाएगा, या फिर यह यूं ही आम जनमानस के लिए खतरा बना रहेगा। स्थानीय लोग प्रशासन की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button