Breaking Newsभारत

गोरखपुर : पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड में कार्यवाही की मांग, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने डीएम को भेजा ज्ञापन

पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड में कार्यवाही की मांग, ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने डीएम को भेजा ज्ञापन

गोरखपुर।पत्रकार अग्निवेश सिंह हत्याकांड को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी गोरखपुर को ज्ञापन भेजकर मुकदमा अपराध संख्या 100/2026 में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय थाना स्तर पर मामले की कार्यवाही प्रारंभ से ही संदिग्ध रही है और अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। संगठन का कहना है कि विवेचना के दौरान पीड़ित पक्ष के खिलाफ भी कथित रूप से एकतरफा मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि मृतक पत्रकार अग्निवेश सिंह अपने परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा थे। उनकी हत्या के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। संगठन ने मांग की कि मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही मृतक के छोटे भाई और मामले के वादी नितीश कुमार को सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आरोपियों के भय के बिना अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

संगठन ने यह भी मांग की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच उत्तर प्रदेश मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराई जाए। इसके अलावा हत्याकांड के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मामले का निस्तारण फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कराया जाए और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अवैध कब्जे और भूमि विवाद से जुड़े मामलों में लेखपाल और कानूनगो द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। संगठन ने इस प्रकरण के समाधान के लिए अलग से टीम गठित कर कार्यवाही करने की मांग की है।

ज्ञापन पर ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के संस्थापक दिनेश कुमार दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी लखनऊ, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह लखनऊ, राष्ट्रीय अध्यक्ष (लखनऊ) केडी सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री (लखीमपुर खीरी) दिनेश त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री (गुजरात) निशीथ भटनागर, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री , राष्ट्रीय मंत्री (महाराष्ट्र) रूप किशोर मालपानी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी (जालौन) ओम प्रकाश उदैनिया , राष्ट्रीय सचिव (जौनपुर) लियाकत अली , राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा लखनऊ तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (हरियाणा) अश्वनी कुमार , उत्तर प्रदेश प्रभारी आदि के द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही के लिए ज्ञापन भेजा गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button