Breaking Newsभारत

देश के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री Rajnath Singh जी से आज दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई

देश के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री Rajnath Singh जी से आज दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई

बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र लखनऊ लोकसभा के अंतर्गत न होने के उपरांत भी, यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि माननीय जी सदैव इस क्षेत्र के प्रति विशेष संवेदनशीलता रखते हुए इसके विकास कार्यों को निरंतर प्राथमिकता प्रदान करते रहे हैं।

आज की भेंट के दौरान मैंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रदान किया।

माननीय राजनाथ सिंह जी सदैव इस क्षेत्र के लिए अभिभावक स्वरूप कार्य करते रहे हैं। जब-जब क्षेत्र से जुड़े विषय उनके समक्ष रखे गए हैं, उन्होंने उन्हें प्राथमिकता के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button