जखनिया/गाजीपुर : वाराणसी में छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

वाराणसी में छात्र की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
जखनिया/गाजीपुर। भुडकुडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रघुनाथपुर भडेवर निवासी 20 वर्षीय विशाल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल यादव पुत्र रमेश यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता रोज़गार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। परिवार में उसकी दो बहनें—सरिता यादव और विभा यादव—हैं। विशाल बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वाराणसी के पहाड़ियां क्षेत्र स्थित अटल नगर कॉलोनी में किराए के मकान में बहन सरिता और मौसेरी बहन आकृति यादव के साथ रहकर आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर वह घर आया था और परिवार के साथ त्योहार मनाने के बाद वापस वाराणसी लौट गया था। 17 तारीख की दोपहर सरिता कोचिंग के लिए बाहर गई हुई थी, जबकि आकृति मंदिर दर्शन के लिए गई थी। इस दौरान विशाल घर पर अकेला था।
काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने और फोन कॉल का जवाब न मिलने पर आकृति यादव और पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर विशाल कमरे में स्टॉल के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां विद्या देवी का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। इकलौते बेटे की असामयिक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
सूचना पर पहुंची सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो



