
सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में होली पर मुख्यमंत्री का पावन उपहार, संत सम्मान की अद्भुत मिसाल


गाजीपुर। पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर सिद्ध पीठ हथियाराम मठ में श्रद्धा और सम्मान का दिव्य दृश्य देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मठाधीश्वर, महंत महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति जी महाराज के लिए भेजा गया विशेष उपहार आज प्रातः 10:00 बजे सूचना विभाग अधिकारी राकेश कुमार द्वारा सादर भेंट किया गया।यह उपहार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संत समाज के प्रति सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक बताया गया। महाराज श्री ने उपहार को श्रद्धापूर्वक स्वीकार करते हुए राकेश कुमार को आशीर्वाद एवं धन्यवाद प्रदान किया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति अपनी हार्दिक शुभेच्छाएँ प्रकट कीं।महाराज श्री ने कहा कि धर्म और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी अपनी अपार क्षमता और संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समस्त सनातन धर्मावलंबियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि यह उनके लिए गर्व और आत्मीयता का विषय है कि गाजीपुर जनपद में रहते हुए भी मुख्यमंत्री उन्हें स्मरण रखते हैं। यह संत समाज के प्रति उनकी श्रद्धा और सम्मान का प्रमाण है।महाराज श्री ने आगे कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए सरकार द्वारा जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं, वे समय की आवश्यकता हैं। यदि कोई इन प्रयासों में अवरोध उत्पन्न करता है तो वह कहीं न कहीं रावण की भूमिका में है।इस अवसर पर महाराज श्री ने सूचना विभाग अधिकारी राकेश कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर, माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्रदान किया। होली के पावन पर्व पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मानित पत्रकारों में उग्रसेन सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय, कमलेश यादव, सहित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।यह आयोजन संत सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और सरकार-संत संवाद की एक प्रेरणादायी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।



