यूपी विधानसभा चुनाव से सक्रिय हुए संघ प्रमुख, फिर लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत; 21 दिन में चौथा यूपी दौरा

यूपी विधानसभा चुनाव से सक्रिय हुए संघ प्रमुख, फिर लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत; 21 दिन में चौथा यूपी दौरा
लखनऊ में विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत सक्रिय दिख रहे हैं। वह एक बार फिर लखनऊ पहुंचे हैं। 21 दिन में उनका चौथा यूपी दौरा है।
राजधानी लखनऊ में रविवार को मोहनलालगंज में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने संघ प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर लखनऊ पहुंचे हैं। 21 दिन के अंदर यूपी में उनका चौथा दौरा है। 15 दिन के अंदर लखनऊ में दूसरा। यह यहां से निकलने के बाद वह निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज जाएंगे। वहां पर बैठक की बात सामने आ रही है। यहां से उनके दिल्ली रवाना होने की चर्चा है।
2027 में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले संघ प्रमुख की सक्रियता से राजनीतिक हलचल तेज है। सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बतातें चलें कि पिछले दौरे में सीएम योगी के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी है। दरअसल, एक दशक बाद प्रदेश की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए तमाम विपक्षी दल रणनीतियां बनाने में जुटे हैं। वहीं, सत्ताधारी बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी है। ऐसे में संघ प्रमुख के दौरे चर्चाओं को जन्म दे रहे हैं।



