असहायों के मसीहा संत गाडगे आजीवन निर्धन, शोषित समाज के लिए काम करते रहे _ब्रजेश कुमार गौतम

असहायों के मसीहा संत गाडगे आजीवन निर्धन, शोषित समाज के लिए काम करते रहे _ब्रजेश कुमार गौतम
स्वच्छता अभियान के प्रणेता एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक संत गाडगे महाराज जी की जयंती पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि महान समाज सुधारक, स्वच्छता के दूत और असहायों के मसीहा संत गाडगे आजीवन निर्धन, शोषित समाज के लिए काम करते रहे और उन्होंने छुआछूत, पशु बलि और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। सन्त गाडगे ने साफ-सफाई के महत्व को व्यवहारिक रूप से समझाया और उन्होंने महाराष्ट्र भर में कई धर्मशालाएं, अस्पताल और स्कूल भी स्थापित किए।उनकी जयंती पर शत-शत नमन।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव बृजनाथ मौर्य रामजतन यादव मैना भाई विद्या सागर उर्फ छोटू सच्चिदानंद यादव आशुतोष गुप्ता भृगुनाथ निषाद बालेन्द्र यादव एजाज अंसारी विशाल कुमार मुन्नीलाल कन्नौजिया सर्वेश यादव जयकिशन कन्नौजिया रामसरन यादव रमेश यादव विष्णु पासवान रामसिंह मोहम्मद रजा छविनाथ यादव नीरज कन्नौजिया रानु कन्नौजिया अमरजीत कन्नौजिया कमलेश कन्नौजिया अछैवर कन्नौजिया आदि मौजूद रहे l



