छत्तीसगढ़ : विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर द्विव्याग केन्द्र वाड्रफनगर में सेवा एवं सम्मान के विविध कार्यक्रम

विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर द्विव्याग केन्द्र वाड्रफनगर में सेवा एवं सम्मान के विविध कार्यक्रम
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

बलरामपुर। भाजपा मंडल वाड्रफनगर अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस को ऐतिहासिक पल में बदलने हेतु विभिन्न सेवा एवं सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय के आह्वान पर किया गया।
आह्वान के अनुसार युवा मोर्चा के साथियों से अपील की गई थी कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हितग्राहियों एवं सफाई कर्मचारियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अभिनंदन प्रदान किया जाए। इसी क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में विविध कार्यक्रम संपन्न हुए।
नगर पंचायत वाड्रफनगर स्थित दिव्यांग आश्रम में बच्चों के साथ केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मिठाई वितरण किया गया तथा उपस्थित सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की मातृशक्ति, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित नगर अध्यक्ष मान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस शुभ अवसर पर केक, फल, मिठाई एवं नाश्ता वितरित किया गया तथा एक दिन का भोजन दान भी किया गया। आयोजन को सामाजिक समरसता और सेवा भाव का उदाहरण बताते हुए वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
आयोजक संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्माननीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया



