धर्मभारत

कुड़िला के प्राचीन महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई, रुद्राभिषेक व बिरहा मुकाबला आकर्षण का केंद्र

कुड़िला के प्राचीन महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई, रुद्राभिषेक व बिरहा मुकाबला आकर्षण का केंद्र

जखनिया (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुड़िला गांव स्थित अति प्राचीन महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला मंत्री भाजयुमो दिनेश सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर रुद्राभिषेक, प्रसादी वितरण तथा प्रसिद्ध लोकगायकों कविता बनारसी और बालचंद यादव के बीच बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, धार्मिक गीत-संगीत और पूजा-पाठ का कार्यक्रम चलता रहा। वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा।इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव ने कहा कि यह महादेव मंदिर ‘आराध्य पातालपुरी’ के नाम से सदियों से प्रसिद्ध है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जब क्षेत्र में वर्षा नहीं होती और पशु-पक्षी व फसल संकट में पड़ जाते हैं, तब इस पातालपुरी महादेव मंदिर में जल भराव और विशेष पूजन के बाद अच्छी वर्षा होती है, जिससे क्षेत्र में खुशहाली आती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1956, 1979 और 1986 में अल्प वर्षा की स्थिति में यहां विशेष अनुष्ठान कर जलाभिषेक किया गया था, जिसके बाद क्षेत्र में वर्षा हुई थी।दिनेश सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पातालपुरी शिवालय सिद्धपीठ हथियाराम मठ के सानिध्य में स्थापित है और महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति की प्रेरणा से यहां समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में वीरेंद्र यादव, सर्वदेव कुशवाहा, चंदन शर्मा, विशाल खरवार, बची खरवार, बाबूलाल विश्वकर्मा, आशीष यादव, विनय यादव, आशीष गुप्ता, रोशन, रोहित उर्फ जिगर, रवि यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।पूरे दिन चले इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button