
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।
आज दिनांक।10/02/026को
समर्थ पोर्टल के माध्यम से तीन प्राध्यापकों की CAS प्रोन्नति बैठक सम्पन्न
गाजीपुर। श्री महंथ रामाश्रय दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भुड़कुड़ा (गाजीपुर) में CAS प्रोन्नति कम मूल्यांकन के अंतर्गत तीन प्राध्यापकों की प्रोन्नति संबंधी बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।प्रोन्नति की यह प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में सरकार की नवीनतम व्यवस्था समर्थ (SAMARTH) पोर्टल के माध्यम से पहली बार ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसमें लेवल-10 से लेवल-11 में प्रोन्नति हेतु मूल्यांकन किया गया।हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सर्वेश्वर प्रताप सिंह की प्रोन्नति हेतु गठित पैनल में गवर्नमेंट नॉमिनी के रूप में प्रो. संजय कुमार शर्मा तथा विषय विशेषज्ञ के रूप में प्रो. देवेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रो. अनंत कीर्ति तिवारी शामिल रहे।समाजशास्त्र विभाग के डॉ. विजय कुमार कन्नौजिया की प्रोन्नति पैनल में गवर्नमेंट नॉमिनी प्रो. मीनाक्षी गुप्ता तथा विषय विशेषज्ञ प्रो. कौलेश्वर प्रियदर्शी एवं प्रो. अशोक कुमार सिंह उपस्थित रहे।वहीं संस्कृत विभाग के श्री विजय बहादुर यादव की प्रोन्नति हेतु गठित पैनल में गवर्नमेंट नॉमिनी गुरुसेब सिंह मोदी तथा विशेष विशेषज्ञ सदस्य के रूप में प्रो. खालिद हसन अब्बासी एवं प्रो. शालिनी अग्रवाल सम्मिलित रहीं।तीनों प्राध्यापकों की प्रोन्नति से महाविद्यालय परिसर में हर्ष का वातावरण व्याप्त रहा। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने पैनल में शामिल सभी विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राध्यापकों की प्रोन्नति से महाविद्यालय के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय उन्नयन हुआ है।महाविद्यालय परिवार ने प्राचार्य के सहयोग एवं नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी नैक मूल्यांकन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्राचार्य ने प्रोन्नति समिति में शामिल महाविद्यालय के IQAC सह-समन्वयक प्रो. संजय कुमार एवं IQAC सदस्यों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।प्रोन्नति प्राप्त प्राध्यापकों ने प्राचार्य को धन्यवाद देते हुए उनके सहयोग एवं सहृदयता के लिए आभार प्रकट किया।



