Breaking Newsभारत

गुरुग्राम : गुरुग्राम में सामूहिक शुभ विवाह समारोह में भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न

रिपोर्टर इंडिया नाउ 24 सुरेंद्र गुरुग्राम

गुरुग्राम में सामूहिक शुभ विवाह समारोह में भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न

(यूथ क्लब ने कराया संसाधनहीन परिवारों की 7 बेटियों का वैदिक परंपराओं एवं धूमधाम से शुभ विवाह)

यूथ सोशल एवं कल्चरल एसोसिएशन (रजि.), गुरुग्राम के तत्वावधान में समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के लिए आयोजित सामूहिक शुभ विवाह समारोह–2026 शनिवार को कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-4, गुरुग्राम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व श्री खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलित के साथ हुआ।

इस अवसर पर बारात शोभा यात्रा, बारात स्वागत, हवन, वरमाला, पाणिग्रहण संस्कार (फेरे), आशीर्वाद, सामूहिक भोज एवं विदाई सहित सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक संस्कार विधिवत रूप से संपन्न किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। संस्था की ओर से प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को विवाह एवं गृहस्थ जीवन से संबंधित आवश्यक उपहार जैसे फर्नीचर, वस्त्र, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य घरेलू सामग्री प्रदान की गई, जिससे नवदंपतियों को सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन की शुरुआत करने में सहयोग मिला।

समारोह में अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई। प्रमुख रूप से श्री मुकेश शर्मा (विधायक, गुरुग्राम) तथा श्री प्रताप सिंह यादव (हरियाणा प्रांत संघ संचालक) उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके अतिरिक्त श्री प्रमोद कुमार दत्ता, श्री दिनेश नागपाल, श्रीमती पुष्पा अरोड़ा, निगम पार्षद श्रीमती सारिका प्रशांत भारद्वाज, श्री आशीष गुप्ता श्री विजय परमार एवं श्री प्रथम चंद्र वशिष्ठ, श्री लवलीन सतीजा, श्री सतीश सिंगला, श्री एच एस चावला, श्री धर्म सागर, श्री आर पी शर्मा, श्री यज्ञदत्त शर्मा, श्री एम पी शर्मा, श्री योगेश जोशी, मनोज भारद्वाज, सहित अनेक गणमान्य जनों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अनेक सहयोगी संस्थाओं का भी सराहनीय योगदान रहा। इनमें प्रमुख रूप से श्री राम मंदिर सभा, सेक्टर-4; श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर-4; ब्राह्मण विकास परिषद; वैश्य समाज, सेक्टर-4; ऑल स्किल एंड रिसर्च फाउंडेशन; वरिष्ठ नागरिक केशरी क्लब; अर्बन एस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-4; कीर्ति मॉन्टेसरी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, रोटी पानी सेवा ट्रस्ट, महिला शक्ति मंच, गुरुग्राम का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

हरियाणा प्रांत संघ संचालक श्री प्रताप सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सामूहिक सामाजिक आयोजनों से न केवल जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलता है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना भी सुदृढ़ होती है। उपस्थित जन समूह ने यूथ सोशल एवं कल्चरल एसोसिएशन के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

गुरुग्राम विधायक श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए निरंतर इस प्रकार के आयोजन की ज़रूरत है। उन्होंने अपनी अगली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिये संस्कारों तथा सामाजिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।उन्होंने सामाजिक समरसता के भाव से किए इस प्रयास के लिए आयोजक टीम बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में समाज को सशक्त बनाने के लिये ऐसे कार्य लगातार किए जाने चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि यूथ क्लब टीम के द्वारा समाज के इन वंचित परिवारों की बेटियों के उज्वल भविष्य की कामना के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमने इन सौभाग्यशाली बेटियों के सामाजिक अभिभावक बनकर इस पुनीत कार्य को समर्पित भाव से किया है तथा हम उनके उज्वल वैवाहिक जीवन की कामना करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगी संगठनों का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। महासचिव अमिताभ गुप्ता ने बताया कि इस तरह का हमारी संस्था का यह पहला प्रयास है जिसे सफल व यादगार बनाने में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी और हमें समाज के हर वर्ग का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। भारी संख्या में उपस्थित जन समूह ने यूथ सोशल एवं कल्चरल एसोसिएशन के इस भव्य रहा सुव्यवस्थित कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर संस्था के विजय मल्होत्रा, धीरज सेठी, शैलेन्द्र शर्मा, रमन अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, ऋषि नारायण शर्मा, विनोद शर्मा, कल्प भारद्वाज, संजय मल्होत्रा, पूरण शर्मा, रवि शर्मा, लोकेश शर्मा, नितिन शांडिल्य, गोविंद वशिष्ठ, अजय जैन, अमित शर्मा आदि उपस्थित के साथ इस भव्य एवं सफल आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button