Breaking Newsभारत

लखनऊ पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, UGC के समर्थन में मार्च कर रही थीं; सड़क पर ही धरने पर बैठीं

लखनऊ पुलिस और पल्लवी पटेल के बीच झड़प, UGC के समर्थन में मार्च कर रही थीं; सड़क पर ही धरने पर बैठीं

लखनऊ में UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में निकाले जा रहे मार्च के दौरान पल्लवी पटेल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विधानसभा की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद पल्लवी धरने पर बैठ गईं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

लखनऊ में पुलिस और अपना दल (कमेरावादी) की विधायक पल्लवी पटेल के बीच झड़प हो गई। पल्लवी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में पैदल मार्च निकाल रही थीं। वह आईटीम चौराहे से निकलीं और यहां से विधानसभा तक जाना था।
मार्च जब रिजर्व पुलिस लाइन के पास से गुजरने लगा तो पुलिस ने पल्लवी पटेल को रोक दिया। बैरिकेडिंग की गई थी। पल्लवी ने इस पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने फिर रोका। इस दौरान पुलिस और पल्लवी के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वो सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं।

आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरी हूं
पल्लवी पटेल ने कहा, प्रदर्शन नहीं आम जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरे हैं। इसका जवाब हम सरकार से चाहते हैं। उद्देश्य इतना है कि समानता को बढ़ावा देने वाले यूजीसी रेग्युलेशन 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और संसदीय समिति की संस्तुति के बाद लाया गया, तो फिर समाज के एक वर्ग के लोगों के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बैन क्यों लगाया।

समानता को लागू करने वाला कानून था। जब इस रेग्युलेशन में खामियां हैं, तो जीएसटी, नोटबंदी, धारा-370 जैसे कानून रातों रात कैसे आए। क्या उनमें कमियां नहीं थीं। सुधार की गुंजाईंश हमेशा रहती है, तो इस पर बैन क्यों लगा। यूनिवर्सिटी में यह रेग्युलेशन लागू होना चाहिए।

पुलिस काफी देर तक समझाती रही लेकिन पल्लवी वहां से हटने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सबको गाड़ियों में बैठा दिया गया, लेकिन पल्लवी सड़क पर बैठ गईं।

पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी
इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पल्लवी पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। आईटी चौराहे और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार पर मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक UGC इक्विटी रेगुलेशन लागू नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button