Breaking Newsभारत

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के कुल ₹ 142475/- (एक लाख बयालिस हजार चार सौ पच्चहत्तर रुपया ) वापस दिलाया गया ।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के कुल ₹ 142475/- (एक लाख बयालिस हजार चार सौ पच्चहत्तर रुपया ) वापस दिलाया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्वेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में मय साइबर सेल टीम थाना खोराबार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवेदक का पैसा होल्ड कराकर नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते में कुल ₹ 142475/- (एक लाख बयालिस हजार चार सौ पच्चहत्तर रुपया ) आज दिनांक 05.02.2026 को वापस कराया गया है ।

विवरण- आवेदक द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर आवेदक से सोशल मिडिया के माध्यम से क्रेडिट कार्ड से कुल ₹ 191265/- (एक लाख इक्यान्वे हजार दो सौ पैंसठ रुपया ) ठग लेने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसपर थाना खोराबार की साइबर सेल टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक का ₹ 142475/- (एक लाख बयालिस हजार चार सौ पच्चहत्तर रुपया ) आज दिनांक 05.02.2026 को वापस कराया गया है ।

बरामदगी की टीम-
1. थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह थानाध्यक्ष थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
2. म0उ0नि0 श्रुति वर्मा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
3. उ0नि0 (साईबर नोडल) शुभम शर्मा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।
4. कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए बीर बहादुर सिंह यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर
5. आरक्षी सोनू चौहान थाना खोराबार जनपद गोरखपुर ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button