Breaking Newsभारत

लोकभवन की तर्ज पर बनेगा लखनऊ नगर निगम का नया मुख्यालय, 160 करोड़ की लागत से 16 महीनों में होगा तैयार

लोकभवन की तर्ज पर बनेगा लखनऊ नगर निगम का नया मुख्यालय, 160 करोड़ की लागत से 16 महीनों में होगा तैयार

लखनऊ में नगर निगम का नया मुख्यालय का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। ये नया मुख्यालय 160 करोड़ की लागत से चार मंजिला होगा जिसे तैयार होने में लगभग 16 महीने लगेंगे।

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में नगर निगम का नया मुख्यालय गोमतीनगर के फन मॉल के पीछे केंद्रीय कार्यशाला परिसर में बनना शुरू हो गया है। नगर निगम का चार मंजिला भवन लोकभवन जैसी भव्य शैली में तैयार होगा और इसे लगभग 16 महीनों में 160 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। आरआर कार्यशाला को अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा जबकि तोड़फोड़ का काम पहले ही शुरू हो गया है।

नगर निगम जोन चार के एक्सईएन अतुल मिश्र ने बताया कि मुख्यालय में हाईटेक सुविधाओं के साथ विभिन्न विभागों के कार्यालय और आम जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में 290 वाहनों के लिए पार्किंग, पार्षद और सार्वजनिक प्रवेश लॉबी, कैश काउंटर, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र काउंटर, किराया व लाइसेंस काउंटर, 300 सीटों का वेटिंग रूम और 162 सीटों की कैंटीन होगी।

फर्स्ट फ्लोर पर अधिकारी प्रवेश लॉबी, स्वागत कक्ष, प्रतीक्षालय, मीडिया वेटिंग लाउंज, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और जलकल, राजस्व, कर व पशु चिकित्सा विभाग के ऑफिस होंगे। सेकेंड फ्लोर में लेखा, लेखा परीक्षा, उद्यान, विधि, प्रवर्तन, नियोजन और पर्यावरण विभागों के ऑफिस होंगे।

वहीं थर्ड फ्लोर में सिविल इंजिनियरिंग, प्रॉजेक्ट व तकनीकी सेल, विद्युत व यातायिकी विभाग, स्वास्थ्य और अधिष्ठान विभाग के कार्यालय होंगे। इस तल पर कार्यकारिणी कक्ष और 202 सीटों वाला सदन हॉल भी बनाया जाएगा। चतुर्थ तल में अतिरिक्त नगर आयुक्त, सहायक व संयुक्त नगर आयुक्त कार्यालय, प्रेस गैलरी, आगंतुक गैलरी, सम्मेलन कक्ष और नगर आयुक्त व मेयर के कार्यालय होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button