Breaking Newsभारत

पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने पत्रकारों को कहा- धन्यवाद; भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने पत्रकारों की तरफ से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दिए जाने पर धन्यवाद कहा है। ये वाकया उस देखने को मिला जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए संसद परिसर पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पहली बार मीडिया के सामने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए पार्लियामेंट एनेक्सी बिल्डिंग पहुंचे तो इस दौरान वहां मौजूद तमाम पत्रकारों ने उन्हें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए शुभकामनाएं दी, जिस पर पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए सभी को धन्यवाद कहा।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौताभारत और अमेरिका के बीच बने व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर पारस्परिक शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि नया टैरिफ कब से लागू होगा? भारत किन अमेरिकी उत्पादों की खरीद बढ़ाएगा? और व्यापार बाधाएं कैसे कम होंगी? बता दें कि, अमेरिका की तरफ से भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाने के बाद व्यापारिक संबंध तनावपूर्ण हो गए थे, जिसमें रूसी तेल खरीद से जुड़ा 25% शुल्क भी शामिल था।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आत्मविश्वास वह शक्ति है जो सब कुछ संभव बनाती है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेगी। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा- आत्मविश्वास वह शक्ति है, जिसके बल पर सब कुछ संभव है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में देशवासियों की यही शक्ति बहुत काम आने वाली है।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को बड़ी बढ़तइसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने लिखा-  श्रीर्मङ्गलात् प्रभवति प्रागल्भ्यात् सम्प्रवर्धते। दाक्ष्यात् तु कुरुते मूलं संयमात् प्रतितिष्ठति॥

पीएम मोदी की तरफ से साझा किए गए संस्कृत श्लोक का अर्थ है कि धन सही कर्मों से अर्जित होता है। श्लोक में लिखा है, ‘यह (धन) साहस और आत्मविश्वास से बढ़ता है, कौशल और दक्षता से स्थिर रहता है, और अनुशासन से सुरक्षित रहने पर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है।’ बता दें कि, पीएम मोदी ने यह पोस्ट भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कुछ घंटों किया है। यह भी पढ़ें – India-US Trade: ट्रेड डील से किसानों और उद्यमियों को कितना लाभ? सरकार का दावा- मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button