भारत

महिलाओं की सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, अपराधियों पर सख्ती तय : सीओ शुभम वर्मा

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर।

आज दिनांक।01/02/026को

महिलाओं की सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, अपराधियों पर सख्ती तय : सीओ शुभम वर्मा

जखनियां/गाजीपुर।नवसृजित क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा़ के नवागत क्षेत्राधिकारी (सीओ) शुभम वर्मा ने रविवार सुबह विधिवत रूप से कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और पूरे सर्कल में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने कहा कि महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अपराध को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे महिलाएं और बेटियां स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर सकें।उन्होंने एससी/एसटी से जुड़े मामलों पर कहा कि ऐसे प्रकरणों में विशेष जांच के बाद ही निष्पक्ष व विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिले और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूरे सर्कल के प्रमुख कस्बों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। नियमित पैदल गश्त, सतर्क निगरानी और त्वरित पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी, जिससे आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन यापन कर सकें।उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सामाजिक नागरिक के साथ दुर्व्यवहार न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और पुलिस अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करेगी।पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।इस मौके पर क्षेत्र के कई पत्रकार उपस्थित रहे और नवागत क्षेत्राधिकारी का स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button