बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन! दूसरे पक्ष के 9 आरोपी गिरफ्तार, प्रधान पति की तलाश में लगातार दबिश—इलाके में सख्ती

बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन! दूसरे पक्ष के 9 आरोपी गिरफ्तार, प्रधान पति की तलाश में लगातार दबिश—इलाके में सख्ती
फतेहपुर। असोथर थाने के सरकंडी गांव में हुए बवाल मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष से जुड़े नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है, जबकि नामजद प्रधान पति संतोष द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोशन सिंह, रोमिल तिवारी, इन्द्रेश तिवारी, मनोज शर्मा, हरितालिका दूबे, विनोद उर्फ कुल्लू, अशोक कुमार उर्फ गुड्डू धोबी, अरूण कुमार एवं शुभम सिंह शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम सरकंडी, थाना असोथर, जनपद फतेहपुर के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार सरकंडी में हुए बवाल को लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी रखी जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। प्रधान पति की गिरफ्तारी तक दबिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Balram Singh
India Now24



