क्राइमभारत

आपसी रंजिश में युवक के पैर में मारी गोली,दुल्लहपुर के शंकरपुर गांव में सनसनी, घायल जिला अस्पताल रेफर

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।25/12/025को

आपसी रंजिश में युवक के पैर में मारी गोली,दुल्लहपुर के शंकरपुर गांव में सनसनी, घायल जिला अस्पताल रेफर

जखनिया/गाज़ीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में आपसी पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के घुटने के ऊपर पैर को छेदते हुए बाहर निकल गई। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल युवक की पहचान विश्वजीत यादव (25) पुत्र लौहर यादव, निवासी शंकरपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि विश्वजीत ओडराई चट्टी से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सैयद बाबा स्थान के पास पहुंचा, वहां पहले से खड़े तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उसके पैर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के बाद घायल युवक किसी तरह मोटरसाइकिल से लगभग 200 मीटर दूर अपने घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे दुल्लहपुर थाने लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया भेजा।परिजनों के अनुसार, करीब छह माह पहले गांव में जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था, जिस पर थाने में सुलह-समझौता भी कराया गया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश में यह हमला किया गया है। घायल ने दो हमलावरों की पहचान कर ली है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है, तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button