छत्तीसगढ़ : रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आज रामचन्द्रपुर के रेंज कार्यालय कैंपस में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

लोकेशन -जिला बलरामपुर
जिला ब्यूरो चीफ
शैलेंद्र कुमार द्विवेदी
इंडिया नाऊ २४
छत्तीसगढ़

रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर आज रामचन्द्रपुर के रेंज कार्यालय कैंपस में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य एवं सभापति मुंशी राम, जनपद अध्यक्ष मुद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, मंडल अध्यक्ष नारद यादव के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय कुमार वर्मा और वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से “छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाते हुए फलदार और शोभादार कुल 250 पौधों का रोपण किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने इस अवसर पर लोगों से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
रजत जयंती वर्ष के इस अवसर पर आयोजित यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



