Breaking Newsभारत

एसपी गाजीपुर ने आरक्षियों को बीट पुलिसिंग की बारीकियाँ समझाईं

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।07/12/025को

एसपी गाजीपुर ने आरक्षियों को बीट पुलिसिंग की बारीकियाँ समझाईं

गाजीपुर।पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आज आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने जनपद के सभी थानों से आए आरक्षियों को बीट पुलिसिंग के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक का मुख्य फोकस बीट पुलिसिंग की अवधारणा, उसकी उपयोगिता तथा उसे प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति रहा।एसपी महोदय ने कहा कि बीट पुलिसिंग किसी भी पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है। यह न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक है बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम भी है।मुख्य बिंद-कम्युनिटी कनेक्ट: आरक्षियों को निर्देशित किया गया कि वे बीट क्षेत्र के नागरिकों से सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करें, क्योंकि वे ही जनता के साथ पुलिस का पहला संपर्क होते हैं।सूचना संकलन: बीट क्षेत्र में अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों से संबंधित विश्वसनीय और समयबद्ध सूचना एकत्रित करने के तरीकों पर विस्तार से बताया गया।समस्या समाधान: आरक्षियों को अपने बीट क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं का तुरंत संज्ञान लेकर उन्हें स्थानीय स्तर पर ही समाधान करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि भविष्य में वे बड़ी चुनौती न बनें।सक्रिय उपस्थिति: बीट क्षेत्र में नियमित उपस्थिति बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों में भय पैदा करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।एसपी गाजीपुर ने यह भी कहा कि बीट पुलिसिंग केवल गश्त भर नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने समस्त आरक्षियों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने बीट क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और प्रभावशीलता के साथ लागू करें।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button