
बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।05/12/025को
दुल्लहपुर पुलिस ने पास्को एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजीपुर,– अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर थाना पुलिस ने आज एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मु0अ0स0 255/25 धारा 137(2), 87, 64(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4 पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।उप-निरीक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय मय हमराह टीम के साथ अमारी गेट, थाना दुल्लहपुर क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण 1. समीर पुत्र मैनुद्दीन अंसारी, निवासी – असाँव, थाना असाँव, जनपद सिवान (बिहार) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 प्रेम प्रकाश पाण्डेय, मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाज़ीपुर।



