Breaking Newsभारत

अमर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा की गई आर्थिक मदद

अमर फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा की गई आर्थिक मदद

समाज सेवा के क्रम मे रक्तदान, पर्यावरण, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, तैराकी सिखाना, पौधा वितरण व पौधारोपण, खेलकूद में प्रोत्साहन, ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ लोगों को आर्थिक रूप से संबल प्रदान कर रहा है। गोरखपुर के नंदा नगर निवासी के आकस्मिक मृत्यु होने पर अमर फाउंडेशन ट्रस्ट के गोलघर, गोरखपुर स्थित कार्यालय पर अमर सिंह, आलोक कुमार तिवारी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, रवि सौरभ सिंह, कुलदीप यदुवंशी सहित सभी लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया और सांत्वना प्रदान करते हुए उनके परिजन को 31 हजार का चेक प्रदान किया। संस्थापक/अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि सभी पीड़ित परिवार तक हर संभव सहयोग का प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे। आगामी 4 दिसंबर 2025 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर संरक्षक संजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस संस्था से और भी लोगों को जुड़ना चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को मदद की जा सके। वाराणसी से राष्ट्रीय संयोजक डॉ सुनील कुमार सिंह ने सदस्य संख्या बढ़ाने पर जोर देने के लिए लोगों को प्रेरित किया और साथ ही कहा कि हर साल की तरह इस साल भी जाड़े के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी कपड़े भी बांटने का कार्य किया जाएगा।अमर फ़ाउंडेशन ट्रस्ट हमेशा से ही सामाजिक सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी समाज के सभी वर्गों के साथ खड़े होकर हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

अमर फ़ाउंडेशन ट्रस्ट समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे भी सामाजिक कार्यों में सहयोग देकर इस मानवीय प्रयास को मजबूत बनाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button