Breaking Newsभारतराजनीति

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गाजीपुर में भव्य पदयात्रा, राइफल क्लब से लंका मैदान तक उमड़ा देशभक्ति का उत्साह

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।17/11/025को

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गाजीपुर में भव्य पदयात्रा, राइफल क्लब से लंका मैदान तक उमड़ा देशभक्ति का उत्साह

मेरा युवा भारत, एनएसएस और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन — प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी व राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया संबोधन

गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन, मेरा युवा भारत, एनएसएस एवं विभिन्न संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में सदर विधानसभा क्षेत्र में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ राइफल क्लब से हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लंका मैदान स्थित सभागार में संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत राइफल क्लब में सरदार पटेल एवं भारत माता के चित्र पर संजय चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा), डॉ. संगीता बलवंत (सांसद, राज्यसभा), ओमप्रकाश राय (जिला अध्यक्ष), दीनदयाल (परियोजना निदेशक), कपिलदेव (उपनिदेशक) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से हुई। मुख्य अतिथि द्वारा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।पदयात्रा में सरदार पटेल के चित्र से सजे रथ, तिरंगे और देशभक्ति व अखंड भारत के नारों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं, स्वयंसेवकों व संगठनों ने सहभागिता की। लंका मैदान में आयोजित समापन समारोह में जिले भर के युवा स्वयंसेवक, छात्र, गैर सरकारी संगठन एवं मेरा भारत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

युवाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा—

संजय चौधरी (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा) ने कहा:

“सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्र भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। आज का सशक्त भारत उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए तथा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में योगदान देना चाहिए।”

डॉ. संगीता बलवंत (सांसद, राज्यसभा) ने अपने संबोधन में कहा:

“सरदार पटेल का योगदान भारत की एकता और अखंडता का आधार है। 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने अखंड भारत की नींव रखी। उनकी निष्ठा, दूरदृष्टि और समर्पण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”उन्होंने युवाओं से देशहित को सर्वोपरि रखने, सामाजिक जिम्मेदारी निभाने तथा आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर सहयोग की भावना को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,जिला अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश राय,पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, बिजेंद्र राय,जिला मंत्री भाजपा सुरेश बिंद,जिला उपाध्यक्ष लालसा भारद्वाज,राजन प्रजापति, अखिलेश सिंह,सदर खंड विकास अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी राकेश प्रजापति,मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,प्रिति गुप्ता अध्यक्ष नगर,अनुराग, सुभाष चंद्र प्रसाद (लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, मेरा भारत),कालीचरण चौहान, राजीव कुमार सुमन बिंदसहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में मेरा भारत के उपनिदेशक कपिल देव ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन विनोद खरवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष (भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा) ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button