Breaking Newsभारत

देशभर में छठ महापर्व की धूम: छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दे रही व्रती महिलाएं; 36 घंटे का उपवास पूर्ण

देशभर में छठ महापर्व की धूम: छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दे रही व्रती महिलाएं; 36 घंटे का उपवास पूर्ण

सूर्य उपासना के महापर्व छठ का आज समापन हो रहा है। उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु देशभर के घाटों पर जुट गए हैं। बिहार सहित पूरे देश में छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

चिराग, धर्मेंद्र समेत कई केंद्रीय मंत्री भी छठ महापर्व में हुए शामिलराजधानी पटना के एजी कॉलोनी पार्क में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छठ पूजा में भाग लिया। उन्होंने कहा मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि सूर्य देव और छठी मइया की पूजा का अवसर मिला। इस मौके पर समाज की प्रगति की कामना भी की। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना स्थित अपने आवास पर छठ पूजा के अनुष्ठान पूरे किए। हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धा से अर्घ्य अर्पित किया।

कठिन व्रतों में से एक माना जाता है छठ पर्व छठ पर्व कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलता है। छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय के साथ शुरू होता है, फिर दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होता है। 28 अक्तूबर को छठ पर्व का आखिरी दिन है। ऐसे में इस दिन व्रती सुबह किसी पवित्र नदी या तालाब में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते है, फिर इसके बाद चार दिनों तक चलने वाला लोक आस्था का महापर्व संपन्न होता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य छठ पूजा के लिए भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर पहुंचेपटना में छठ पूजा की तैयारियां के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए।

गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा के घाटों पर व्रतियों का उमड़ा सैलाबउत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी और नोएडा में भी छठ महापर्व की आस्था का सैलाब घाटों में दिखाई दे रहा है।

गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट पर हजारों व्रती महिलाओं ने ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया, वहीं घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा तट पर आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक छठ गीतों की मधुर गूंज ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं नोएडा में श्रद्धालुओं ने यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बने अस्थायी घाटों और सेक्टर-78 स्थित जलाशयों पर पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की।

दिल्ली के घाटों में भी श्रद्धालुओं की भीड़राष्ट्रीय राजधानी में यमुना तट स्थित हाथी घाट और वासुदेव घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में फल, ठेकुआ और नारियल से सजे सूप लेकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करती नजर आईं।

पटना के घाटों पर आस्था का सैलाबराजधानी पटना में गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दीघा घाट, कंकड़बाग और कुर्जी घाट समेत विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालु सुबह से ही एकत्र हुए। बिहार में उत्सव का माहौल था। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर आयोजित छठ अनुष्ठान में भाग लिया।

देशभर में छठ महापर्व की धूम: छठ घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्य दे रही व्रती महिलाएं; 36 घंटे का उपवास पूर्ण
सूर्य उपासना के महापर्व छठ की पूरे देश में धूम है। 25 अक्टूबर के शुरू हुआ यह पर्व आज यानी 28 अक्टूबर को सूर्योदय पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ पूरा होगा। देशभर के घाटों पर कुछ ही देर में व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी और इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास पूर्ण होगा।आज छठ पर्व के अंतिम दिन गंगा, यमुना, कोसी, गंडक से लेकर यमुना तट तक छठ घाटों पर अपार भीड़ उमड़ी हुई है। पटना, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और रांची जैसे महानगरों में भी छठ पूजा की भव्य तैयारियां देखने को मिलीं। छठ महापर्व का यह अंतिम दिन उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। व्रती महिलाएं सुबह सूरज की पहली किरण को अर्घ्य देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और समाज की मंगलकामना करती हैं।इससे पहले, रविवार की शाम को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button