बस्ती : अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल

अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला घायल
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती ( कलवारी )। राम जानकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार 30 वर्षीय महिला गिरकर घायल हो गयी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राम जानकी मार्ग के देवदूत डां प्रेम त्रिपाठी , यशपाल यादव व अन्य लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कलवारी थाना क्षेत्र के कोड़र गांव निवासिनी जमीला खातून घर से बाजार जा रही थी। अभी वह दुबौली दुबे गांव के पास पहुंची थीं कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क पर गिरकर घायल हो गयी।

