गाजीपुर : 11 अक्टूबर को भुड़कुंडा़ पीजी कॉलेज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे महंत रामाश्रय दास जी की प्रतिमा का अनावरण

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।
आज दिनांक।06/10/025को
👉 11 अक्टूबर को भुड़कुंडा़ पीजी कॉलेज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे महंत रामाश्रय दास जी की प्रतिमा का अनावरण
जखनियां/गाजीपुर।आगामी 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद गाजीपुर आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी भुड़कुंडा़ पीजी कॉलेज में स्थापित महंत रामाश्रय दास जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य बृजेश कुमार जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। संपूर्ण महाविद्यालय परिवार इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर उत्साहित है।
प्राचार्य जायसवाल ने सभी अध्यापकगणों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मनोयोगपूर्वक तैयारी में जुट जाएं ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
भुड़कुंडा़ पीजी कॉलेज परिसर में पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन की खबर से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।



