बस्ती : भक्तों की मुरादें पूरी करती है मां ज्वाला माता

भक्तों की मुरादें पूरी करती है मां ज्वाला माता
इण्डिया नाऊ 24
जिला संवाददाता बस्ती
नवीन कुमार

बस्ती। मनौतियों के पूरा होने का स्थान माना जाता है ज्वाला माता मंदिर फेटवा। यह मंदिर कयी जिलों के लोगों के आस्था का केन्द्र है। जनपद में देवी मंदिर के रूप में प्रसिद्ध ज्वाला माता के स्थान पर श्रद्धालु प्रत्येक सप्ताह मंगलवार के दिन सुबह दर्शन के लिए आते हैं मन्नत मांगते हैं मनौती पूरी होने पर कथा , भागवत हवन एवं भंडारा का आयोजन करते हैं। यहां पर लोग कथा पूजन के अलावा बच्चों का मुंडन संस्कार भी करते हैं। शारदीय नवरात्र में यहां लगभग हर वर्ष शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा की पूर्णाहुति के समय विशाल भण्डारे का आयोजन होता है। माता के मंदिर के पूरब यज्ञ मण्डप , दक्षिण विशालकाय नीम का पेड़ है। पेड़ के नीचे बरम बाबा का स्थान व उसी के पास हनुमान जी का मंदिर भी है। लोग माता के दर्शन के बाद हनुमान जी का दर्शन करते हैं तो लोगों की मुरादें पूरी होती है। मंदिर के बारे में पुजारी माया प्रसाद त्रिपाठी जी बताते है कि यहां जो भी लोग श्रद्धा भाव से आते हैं तथा सच्चे मन से मुरादें मांगते हैं माता जी उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करती हैं। यहां की खास बात यह है कि बीमार लोगों को काफी राहत मिलती है। माता जी की कृपा से बहुत से लोगों के सभी कष्ट दूर हो चुकें हैं। वहीं पर श्रद्धालु डाक्टर केपी मिश्रा जी कहते हैं कि हमारे परिवार के सभी सदस्यों की आस्था मां के प्रति है। वर्षो से यहां दर्शन पूजन व सेवा कर रहा हूं मां ने मेरी हर मनोकामना पूरी की है। हमारे परिवार के किसी सदस्य को कभी संकट का सामना नहीं करना पड़ा।



