गोरखपुर सपा सैनिक प्रकोष्ठ कि बैठक सम्पन्न

गोरखपुर सपा सैनिक प्रकोष्ठ कि बैठक सम्पन्न
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिला सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान यादव ने तथा संचालन एस के यादव ने किया मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम मौजूद रहे बैठक में संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श हुआ बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों के साथ बहुत अन्याय व शोषण हो रहा है भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है भाजपा के लोग नफरत फैलाते है। ये व्यापार-कारोबार के दुश्मन है। नकारात्मक लोग है। प्रदेश की जनता तरक्की और खुशहाली चाहती है। लोग नौकरी और रोजगार चाहते हैं। समाजवादी पार्टी विकास और तरक्की करती है। कारोबार बढ़ाती है।भाजपा पीडीए के अधिकार और अवसरों को छीन रही है। भाजपा का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश में लूट की पराकाष्ठा है। महंगाई, बेरोजगारी से किसान, नौजवान तबाह हो गया है पीडीए सकारात्मक नारा है। 2027 में सपा की सरकार बनेगी तो समाजवादी व्यवस्था में सभी को सम्मान और अवसर मिलेगा। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान यादव प्रदीप यादव इंद्रेश यादव धर्मेन्द्र यादव वी के यादव राकेश कुमार श्रवण कुमार जयहिंद ,मदन, सत्यदेव, तहसीलदार, रामबचन ,सुरेंद्र ,ईश्वर ,आर एन यादव, रामसिंह, अनिल,शेषमणि, श्रीराम,वी पी शर्मा,रामअवध गुप्ता आदि मौजूद रहे l



