Breaking Newsभारत

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को –त्रयंबकेश्वर मिश्र अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कर्मकांड

श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को –त्रयंबकेश्वर मिश्र
अयोध्या धाम के प्रसिद्ध कर्मकांड

ज्योतिषाचार्य एवं कथा वाचक त्रयंबकेश्वर मिश्र ठाकुर जी महाराज ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व शुक्रवार 4 सितंबर को है इसीलिए इसी दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरी देश दुनिया में मनाया जाएगा क्योंकि इस वर्ष जन्माष्टमी व्रत पर्व के लिए 4 सितंबर शुक्रवार को उदया तिथि अष्टमी रात 11:13 बजे तक है तथा रोहिणी नक्षत्र भी रात 11: 12 बजे तक है इस वर्ष की श्री कृष्ण जन्माष्टमी अति उत्तम योगवती है जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है यह त्योहार भारत के लगभग सभी हिस्सों में मनाया जाता है भगवान श्री कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था इसलिए मथुरा में जन्माष्टमी एक बड़ा त्यौहार है जिसे अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है पूज्य महाराज जी ने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान और व्रत का बड़ा महत्व है जो भी व्यक्ति सच्चे मन से भगवान श्री कृष्ण का जन्माष्टमी पर मानता है और उनकी पूजा अर्चना वंदन करता है l

प्रभु श्री कृष्णा उसका कल्याण करते हैं उसे अपार पुण्य की प्राप्ति होती है उसके जीवन में सुख शांति समृद्धि आती है व्यक्ति का जीवन सदा सदा के लिए धन्य हो जाता है भगवान के प्रति समर्पण और प्रेम आत्मज्ञान प्राप्त करना और जीवन को बिना ज्यादा तनाव के जीना यही भगवान श्री कृष्ण का संदेश है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button