Breaking Newsभारत

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सम्मान और रोहित मलान के समर्थन में VHRP का मथुरा कूच, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे अध्यक्ष

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सम्मान और रोहित मलान के समर्थन में VHRP का मथुरा कूच, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे अध्यक्ष

*लखनऊ।* विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने रविवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान और 20 दिन से अनशन पर बैठे रोहित मलान के समर्थन में मथुरा कूच का ऐलान किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गोमतीनगर स्थित कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन कर मथुरा के लिए रवाना होने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान “जय श्रीकृष्ण”, “कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” और “बाबर तेरी हर निशानी, भारत से मिटाएंगे” के नारे लगाए गए।

संगठन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। मथुरा-वृंदावन जैसे पवित्र क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा रोहित मलान की मांगों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

लखनऊ में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिसके बाद गोपाल राय कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “हम रुकेंगे नहीं। आज नहीं तो कल हम मथुरा जाएंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाते रहेंगे। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।”

वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बादल यादव सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा पहुंचे। परिक्रमा मार्ग पर मांस-मदिरा बैन और भव्य मंदिर निर्माण को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

संगठन ने मुख्यमंत्री से मथुरा-वृंदावन की धार्मिक गरिमा और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रभावी पहल की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button