जी.पी. एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

जी.पी. एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट
गोरखपुर।आज गोरखपुर के लगभग 52 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित चिकित्सा संगठन ‘जी.पी. एसोसिएशन’ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आर.के. पाण्डेय और सचिव डॉ. शांतनु प्रकाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को संस्था के कार्यों एवं प्रमुख गतिविधियों से अवगत कराया। डॉ. अग्रवाल ने जानकारी दी कि जी.पी. एसोसिएशन गोरखपुर के निजी डॉक्टरों का संगठन है, जिसमें सभी विशेषज्ञता के चिकित्सक शामिल हैं।
संस्था द्वारा वर्ष में दो बार विशाल निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाता है।
टॉकीज के पास स्थित केंद्र पर बच्चों के लिए निरंतर निःशुल्क टीकाकरण एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
डॉक्टरों के ज्ञान को अद्यतन रखने के लिए हर महीने दो CME (प्रत्येक दूसरे बुधवार को) आयोजित किए जाते हैं। इसका संचालन साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. पी.सी. शाही द्वारा किया जाता है।
इस मुलाकात के दौरान डॉ. अश्विनी कुमार अग्रवाल, डॉ. एस. पी. अग्रवाल एवं डॉ. रीता मिश्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।



