Breaking Newsभारत

गाजीपुर : दलितों पर अत्याचार के विरोध में सीपीएम और खेत मज़दूर यूनियन का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।15/10/025को

दलितों पर अत्याचार के विरोध में सीपीएम और खेत मज़दूर यूनियन का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

जखनियां, गाज़ीपुर। अखिल भारतीय खेत मज़दूर यूनियन और सी.पी.एम. के संयुक्त कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ज़खनियां तहसील मुख्यालय पर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में झंडा-बैनर लिए “इंकलाब ज़िंदाबाद” के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी अतुल सोनकर को सौंपा।

इस मौके पर सी.पी.एम. के मंडल सचिव सदस्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि देश में पहली बार दलित और अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर से लेकर बुलंदशहर समेत कई प्रांतों में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।

विजय बहादुर सिंह ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस पर जूता फेंकने वाले आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा मुख्य न्यायाधीश के परिवार को सुरक्षा दी जाए। इसके साथ ही हरियाणा के आईपीएस अधिकारी पूरण कुमार की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने रायबरेली में दलित वाल्मीकि हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

नेताओं ने कहा कि गाज़ीपुर जनपद के बहरियाबाद, करीमुद्दीनपुर, नोनहरा, दुल्लहपुर और कासिमाबाद क्षेत्र में भी दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो सी.पी.एम. उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

इस मौके पर मारकंडे प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र गौतम, विनोद यादव, राम अवध यादव, रेखा देवी, सुबोध यादव, लक्ष्मीना देवी, उर्मिला बनवासी, गुड़िया देवी, अनीता बनवासी, शकुंतला देवी, श्रीरी बनवासी और अशोला बनवासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button